गुरुवार, 11 मार्च 2021

 महाशिवरात्रि पर पुत्र प्राप्ति ,वाहन सुख ,सुंदर पत्नी प्राप्ति, अनपूर्णा आशीष , वस्त्र सुख , आयुवर्धक , प्राप्ति हेतु आइये जाने शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से यह लाभ मिलता है-

🌷 1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

🌷 2. चमेली के फूल से पूजन करने पर वाहन सुख मिलता है।

🌷 3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।

🌷 4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।

🌷 5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।

🌷 6. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।

🌷 7. कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से नए वस्त्र मिलते हैं।

🌷 8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

 🌷 9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।

🌷 10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है।

🌷 11. दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है।

नोट--  भगवान शिव को बिना स्वार्थ वश ये सभी चीजे अपर्ण करने वालो को सर्व सिद्धि प्राप्त होती है

आचार्य आशुकवि पङ्कज ऊमर

अंतराष्ट्रीय शोधार्थी भारत 

ज्योतिष गुप्तचर विभाग दिल्ली


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आइये सौभाग्य-रक्षा और सुख-शांति व समृद्धि बढ़ाने हेतु

 🌷 *आइये सौभाग्य-रक्षा और सुख-शांति व समृद्धि बढ़ाने हेतु एक प्रयोग सीखे..👩🏻 माताएँ-बहनें रोज स्नान के बाद पार्वती माता का स्मरण करते-करत...